हार्दिक पटेल के और दो आपत्तिजनक वीडियो जारी
(India) गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को होना है। गहमागहमी के बीच पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के दो अन्‍य कथित वीडियो वायरल हो गए हैं। इनमें उनके साथ दो अलग-अलग लड़कियां दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने पर हार्दिक के संगठन- पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) और भारतीय जनता पार्टी में जुबानी जंग शुरू हो गई। पटेल के कथित वीडियोज की यह तीसरी खेप है। पिछले महीने दो बार हार्दिक के कथित वीडियो वायरल हुए थे। हार्दिक ने तब कहा था क‍ि भाजपा ‘जल्‍दी में वीडियोज जारी करने के लिए पागल’ हो गई है। उन्‍होंने कहा था कि वीडियो को मतदान से 7 दिन पहले वायरल किया जाना चाहिए था। हार्दिक ने यह भी कहा था कि भाजपा ‘उनकी छवि खराब’ करने के लिए और वीडियो जारी करेगी।
हार्दिक बुधवार को गुजरात के अमरेली में रैली कर रहे थे। टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, जो नए वीडियो सामने आए हैं, वह पहले के वीडियो का क्रमागत वर्शन लग रहे हैं। इनमें कथित तौर पर हार्दिक और दो अन्‍य युवकों को एक लड़की के साथ दिखाया गया है। एक क्लिक में दोनों युवक लाइट बंद करने के बाद चले जाते हैं। बाकी वीडियो में लाइट बंद होने के चलते कुछ नहीं दिखता।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।