पीएम मोदी ने आगे कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा के मूल में समानता अनेक रूपों में निहित रही है। सम्मान की समानता कानून की समानता अधिकार की समानता मानवीय गरिमा की समानता अवसर की समानता ऐसे कितने ही विषयों को बाबा साहेब ने अपने जीवन में लगातार उठाया।
मोदी ने कहा कि सरकार बाबा साहब की जीवन से जुड़ी सभी जगहों को तीर्थ स्थल के रुप में विकसित कर रही है। मोदी ने कहा कि इस सरकार में योजनाओं में देरी को आपराधिक लापरवाही माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस सेंटर को ही देख लीजिए। इसे बनाने का निर्णय लिया गया था 1992 में। लेकिन 23 साल तक कुछ नहीं हुआ। इस सरकार में शिलान्यास हुआ और इस सरकार में लोकार्पण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ये बातें नई दिल्ली में डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन करते हुए कही।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।