दौरे से पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा 10वां सवाल, गुजरात चुनाव मे
(DELHI, DELHI) कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी से 10वां सवाल पूछा है। इस बार राहुल ने अपने सवाल में स्कूल और रोजगार का मुद्दा उठाया है। इससे पहले गुरुवार को राहुल ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था जो कि किसानों की समस्या को लेकर था। आपको बता दें कि गौरतलब है कि राहुल ने गुजरात चुनावों से पहले ट्विटर पर 22 सालों का हिसाब गुजरात मांगे जवाब इस टाइटल के साथ सवालों की सीरीज शुरू की है। इसी सीरीज में राहुल ने पीएम मोदी से नौंवा सवाल पूछा है और गुजरात में बीजेपी के 22 साल के शासन का हिसाब मांगा है।
इस बार राहुल ने ट्वीट में लिखा है आदिवासी से छीनी जमीन नहीं दिया जंगल पर अधिकार अटके पड़े हैं लाखों जमीन के पट्टे न चले स्कूल न मिला अस्पताल न बेघर को घर न युवा को रोजगार पलायन ने दिया आदिवासी समाज को तोड़ मोदीजी कहाँ गए वनबंधु योजना के 55 हजार करोड़?गुरुवार को राहुल ने जो ट्वीट किया था उसमें लिखा था न कर्ज की माफी न दिया फसल का सही दाम मिली नहीं फसल बीमा राशि न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम खेती पर गब्बर सिंह की मार छीनी जमीन अन्नदाता को किया बेकार पीएम साहब बताएं खेडुत के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?
कांग्रेस और बीजेपी में जारी शब्दों की जंग के बीच ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के कुछ और इलाकों का दौरा करेंगे। नौ दिसंबर को गुजरात में विधानसभा चुनावों को पहला दौर है और उससे पहले राहुल के इस दौरे को काफी अहम बताया जा रहा है। राहुल शुक्रवार को रानेसर स्थित मोगल धाम मंदिर जाएंगे। राहुल गांधी चार दिनों का मैराथन दौरा शुरू कर रहे हैं और इस दौरान वह अहमदाबाद आणंद और छोटा उदयपुर जाएंगे। राहुल गांधी छोटा उदयपुर अहमदाबाद और आणंद में लोगों से मुलाकात करेंगे जबिक 25-30 कांग्रेस नेता पूरे राज्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। छोटा उदयपुर और रानेसर के पावी जेतपुर और अहमदाबाद में पब्लिक मीटिंग्स के अलावा राहुल गांधी आणंद जिले में नवसर्जन यात्रा भी करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।