गुजरात चुनाव मे  पहले चरण में किन बड़े दिग्गजों की किस्मत है दांव पर
(DELHI, DELHI) इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव पर ना सिर्फ पूरे देश की नजरें है बल्कि लोग इस नतीजे का राष्ट्रीय राजनीति पर पड़नेवाले असर और उसके गुणाभाग को देख रहे है। इस बार का गुजरात विधानसभा चुनाव काफी अहम माना जा रहा है जहां दोनों ही दलों की तरफ से लगातार अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं।
शनिवार को पहले चरण के लिए हो रहे 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान में 977 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मत पेटी में बंद हो रहा है। लेकिन पहले चरण में जिन दिग्गजों पर लोगों की खास नजर है वो हैं मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जीतू वघानी। इसके अलावा कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल अर्जुन मोडवाढिया और परेश धनानी की किस्मत का फैसला आज मत पेटी में बंद हो जाएगा।
पहले चरणे के लिए हो रहे मतदान के बीच गई जगहों से ईवीएम और वीवीपैट सिस्टम में गड़बड़ी की खबर आयी है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि उसे जल्द दुरुस्त कर लिया गया और मतदान सुचारुपूर्वक चल रहा है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले भी सामने आए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।