(Jammu, Jammu)
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस मौसम की पहला हिमपात होने से यहां नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। श्रीनगर में कल दिन में बारिश के बाद देर रात हिमपात हुआ है जिससे इलाके का नजारा मनमोहक हो गया है। लोग जब सुबह सोकर उठे तब घरों के छत तथा पेड़ों के ऊपर बर्फ की सफेद चादर देखने को मिली। खुले मैदानों तथा पार्कों के साथ सभी सड़कें भी सफेद हो गयी है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने आज दिन भी यहां हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।