पहले चरण में 182 में से 89 सीटों पर चुनाव हुआ है। पहले चरण में मुख्यमंत्री विजय रुपानी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी समेत कुल 977 उम्मीदवार थे। इसके लिए 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था जो पिछली बार से 4 प्रतिशत कम है। अगर बात करें 2012 के विधानसभा चुनाव की नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लड़ा गया यह चुनाव विकास और सॉफ्ट हिुंदुत्व के एजेंडे पर ही लड़ा गया था। कांग्रेस यहां बुरी तरह से पस्त हुई थी। कांग्रेस की रणनीति में पूरी तरह से फेल नजर आई थी। इसी चुनाव के बाद से ही मोदी प्रधानमंत्री पद के दावेदार बन गए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।