प्रियंका ने यह टिप्पणी सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को रिटायर होने वाला बयान दिए जाने के बाद की है। पूर्व पार्टी अध्यक्ष के बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे जिसके बाद पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह केवल पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं न कि राजनीति से।
एक अन्य सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा अब तक मैंने जितनी भी महिलाओं को देखा है उनमें मेरी मां सबसे बहादुर महिला हैं। उन्होंने बहुत सारी परेशानियों का सामना किया है। राहुल गांधी के पाटीर् अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ इस समारोह में उपस्थित थीं जहां राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।