ईवीएम हैकिंग की तैयारी कर चुकी है भाजपा-हार्दिक
(India) गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। शनिवार देर रात हार्दिक ने ट्वीट कर कहा, 'अहमदाबाद की एक कंपनी के द्वारा 140 सॉफ्टवेयर इंजिनियर के हाथों से 5,000 ईवीएम मशीन को सोर्स कोर्ड से हैकिंग करने की तैयारी हैं।' हार्दिक पटेल और विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से इससे पहले भी ईवीएम से छेड़छाड़ की बात कही गई थी। हालांकि चुनाव आयोग ने ऐसी सभी बातों को निराधार करार दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।