अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी अब दोनों जगहों पर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले गुजरात और हिमाचल की जनता का धन्यवाद देना चाहता हूं कि मोदी की विकास यात्रा में इन दोनों राज्यों के लोगों ने विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की नीतियों और केन्द्र सरकार के गरीब लक्ष्य कार्यक्रम की जीत है।
अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि नए युग में हमारा लोकतंत्र प्रवेश कर रहा है और इसका श्रेय उन करोड़ों कार्यकर्ताओं को जाता है जो पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी गुजरात में 1995 के बाद लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में साल 2012 में भाजपा को 47.85 फीसदी वोट मिला था लेकिन इस बार यह 49.10 फीसदी है यानि एक फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। आत्मविश्वास से लबाबल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक समेत आनेवाले सभी चार राज्यों के विधानसभा को हम जीत लेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।