गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ऐसे ही आरोप एक पूर्व प्रधानमंत्री पर लगाए गए हैं जो 10 साल तक इस पद पर रहे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की ईमानदारी और देश के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल किए गए हैं। आजाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के अलावा 10 साल तक पद पर रहे पूर्व उपराष्ट्रपति पूर्व विदेश मंत्री पूर्व सेना प्रमुख आदि पर भी आरोप लगाए गए हैं।
इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों के बीच तकरार की स्थिति बन गयी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए गतिरोध को दूर करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने सुबह विभिन्न दलों के नेताओं की हुई अनौपचारिक बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में बने गतिरोध को दूर करने की पहल की है। सदन चले इसके लिए सदस्यों के सहयोग की जरूरत है।
नायडू ने कहा कि सहमति बनी है कि सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष बातचीत करेंगे ताकि कोई समझौता हो सके और सदन का जरूरी समय बर्बाद नहीं हो। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने मुलाकात होने का भी जिक्र किया। आजाद ने सुझाव दिया कि बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके बाद सदन के नेता और वित्त मंत्री जेटली ने घोषणा की कि वह जल्दी ही बैठक बुलाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।