विधानसभा चुनाव-जीत पर पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक क्या रही सुर्खियां
(DELHI, DELHI) गुजरात और हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम छाया हुआ है। हालांकि इस जीत को सबने अलग-अलग तरीके से रखा है। कोई इसे पीएम के चलते भाजपा की हुई जीत बता रहा है तो वहीं कुछ जगहों पर इसे पाकिस्तान का नाम लेने के चलते हुए जीत बताया जा रहा है। आइये देखते है दुनिया के अमेरिका से लेकर चीन तक किन अखबारों ने भाजपा की इस जीत पर क्या लिखा है-
भाजपा की इस जीत पर अमेरिका का प्रतिष्ठित है भारत में मोदी की पार्टी ने राज्यों के चुनाव में अपनी ताकत दिखाई।
जबकि सीएनबीसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है हालांकि जहां मोदी की भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में शानदार जीत हासिल की है तो वहीं पार्टी अध्यक्ष जिन 150 सीटों की उम्मीद कर रहे थे उतनी सीटें नहीं आ पायी। यहां की 99 सीटों पर जीत के बाद भाजपा ने सरकार बनाने के लिए जरुरी 92 का आंकड़ा पार कर लिया।
हिमाचल और गुजरात में भाजपा की जीत पर हफिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि मोदी और हिंदुत्व की वजह से गुजरात में बीजेपी को जीत मिली। अखबार के आर्टिकल में गुजरात के कुछ क्षेत्रीय युवाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि वे नरेंद्र मोदी से कितना प्यार करते हैं और उनकी ओर से किए गए काम को गर्व के रूप में देखते हैं। ऑर्टिकल में बताया गया है कि युवा जीएसटी से हुई परेशानी से इसलिए समझौता कर रहे हैं कि उन्हें लगता है कि नरेंद्र मोदी के इस फैसले से दूरगामी फायदा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।