आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक लेंगे राहुल
(India) कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राहुल गांधी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस बैठक में कांग्रेस अपनी आने वाली रणनीति पर विचार करेगी और चुनावों पर मंथन करेगी। आज वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कल 2जी स्पेक्ट्रम पर आए फैसले पर भी चर्चा की जाएगी, हालांकि बैठक का एजेंडा अभी साफ नहीं है। अध्यक्षता संभालने के बाद राहुल गांधी की ये पहली बैठक है, इसलिए इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस इस मामले को जनता के बीच ले जाना चाहती है और शुक्रवार को इस मसले पर प्रस्ताव स्वीकार भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राहुल गांधी को गुजरात चुनाव के नतीजे आने से पहले ही पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।