लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने साल के पहले दिन सांसदों का अवकाश होने की घोषणा की।
पहली जनवरी को बैठक नहीं होने की घोषणा राज्यसभा में संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने की। उन्होंने प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदन में कहा कि सभी दलों के सदस्यों ने सुझाव दिया था कि एक जनवरी को सदन की बैठक नहीं हो। उनके अनुरोध को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि अब एक जनवरी को सदन की बैठक नहीं होगी। गोयल ने कहा कि बाकी दिनों में निर्धारित समय से अधिक काम कर इसकी भरपाई की जाएगी।
दोनों सदनों की अगली बैठक अब दो जनवरी दिन मंगलवार को होगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।