शीर्ष पुलिस अधिकारियों के सालाना सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे PM मोदी ...
(MADHYAPRADESH, MADHYAPRADESH) मध्यप्रदेश|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पुलिस अधिकारियों के सालाना सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मध्यप्रदेश पहुंच गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।शनिवार को ये सम्मेलन शुरू हुआ। पीएम मोदी प्रदेशों व केंद्रीय पुलिस संगठनों के पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं, जहां वह साइबर आतंकवाद और युवाओं के अतिवादी बनने जैसे नये युग के अपराधों पर चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी से बाहर सालाना डीजीपी सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री के उस दर्शन के अनुसार हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि ऐसे सम्मेलन न सिर्फ दिल्ली में बल्कि देशभर में आयोजित होने चाहिए। मध्यप्रदेश के टकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी में आयोजित सम्मेलन के दौरान शनिवार को देशभर से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, साइबर आतंकवाद, सोशल मीडिया का प्रभाव, सीमापार आतंकवाद, युवाओं के अतिवादी बनने के अलावा अन्य मुद्दों पर चचार् की।

सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दिल्ली से रवाना हुए। वह आंतरिक सुरक्षा की स्थिति पर समीक्षा पेश करेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर और किरेन रिजिजू भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और गृह सचिव राजीव गौवा ने भी शनिवार को सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में 205 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।