11:05 बजे- अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह यादव 35000 और अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रघु शर्मा 19000 वोटों से आगे
11:00 बजे- पश्चिम बंगाल के नवापाड़ा विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सुनील सिंह ने 1,11,729 वोटों से जीत दर्ज की
10:48 बजे-तृणमूल कांग्रेस ने नवापाड़ा विधानसभा चुनाव 63,000 से ज्यादा वोटों से जीता।
10:45 बजे- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने राजस्थान उपचुनाव में शुरुआती रूझानों को वसुंधरा सरकार के खिलाफ दिया गया फैसला करार दिया
10:40 बजे: अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह यादव 29 हजार वोटों से आगे, अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रघु शर्मा 2 हजार वोटों से आगे
10:30 बजे- अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह यादव 25 हजार वोटों से आगे
10:00 बजे- पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार को अब तक 40829 बीजेपी को 17625 और सीपीएम को 8576 वोट मिले है
9:30 बजे-पश्चिम बंगाल के नाओपारा विधानसभा सीट पर टीएमसी के सुनील सिंह 51694 वोटों से आगे सीपीआई की गार्गी चटर्जी को 19067 और बीजेपी के संदीप बनर्जी को मिले 17,888 वोट। कांग्रेस के गौतम बोस के पक्ष में 6138 वोट।
9:20 बजे-अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30595 वोटों से आगे अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 7585 वोटों से आगे।
9:00 बजे-अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 9225 वोटों से आगे मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी 699 वोटों से आगे।
8:30 बजे-राजस्थान में अजमेर लोकसभा उपचुनाव की शुरूआती मतगणना के दौर में कांग्रेस प्रत्याशी रघु शमार् भाजपा के रामस्वरूप लांबा से आगे चल रहे है।
इस वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन उपचुनावों को बीजेपी के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा है। राज्य में इन उपचुनावों में मतगणना मैंडेटरी वैरीफिकेशन पद्धति के जरिये कराई जा रही है। अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय अलवर में मतगणना शुरु हुई जहां तिजारा क्षेत्र के लिए 25 किशनगढ़ 20 मुंडावर 24 बहरोड़ एवं अलवर ग्रामीण 19 अलवर शहर और रामगढ़ के लिए 22 तथा राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ के लिए 21 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। इसी तरह अजमेर संसदीय क्षेत्र के लिए राजकीय पोलीटेक्नीक महाविद्यालय अजमेर में पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतगणना शुरु हो गई जहां अजमेर निवार्चन क्षेत्र के किशनगढ़ के लिए 34 पुष्कर 20 अजमेर उत्तर 24 अजमेर दक्षिण 23 नसीराबाद 29 मसूदा 24 केकड़ी 34 और दूदू के लिए 23 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
इसके अलावा भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए राजकीय पोलीटेक्नीक महाविद्यालय, तिलक नगर भीलवाड़ा में सुबह आठ बजे मतगणना शुरु हो गई जहां 21 राउंड में मतगणना सम्पन्न होगी। परिणाम राउंड वाइज निवार्चन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गत उन्नतीस जनवरी को हुए अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए 61़93 प्रतिशत तथा अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए 65़59 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 78.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपचुनाव में अजमेर में सबसे ज्23 उम्मीदवार चुनाव मैदान अपना भाग्य आजमा रहे हैं जबकि अलवर में ग्यारह एवं मांडलगढ में आठ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट और नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है जबकि यहां भी सीपीएम अपने वजूद के लिए संघर्ष करते दिखाई दी है। यह सीट टीएमसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तान अहमद की मौत के बाद खाली हुई थी। जबकि उत्तर 24 परगना जिले की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर वोटिंग कांग्रेस विधायक मधुसुदन घोष के निधन की वजह से उपचुनाव हुआ था। पश्चिम बंगाल भले ही टीएमसी का गढ़ है लेकिन बीजेपी अपनी राजनीति से उसके गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब होती दिख रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।