ब्रिटेन के समुदाय मंत्री साजिद जावेद ने मंगलवार को लंदन में नए स्मारक के प्रस्ताव को सरकार के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा हम उन सभी सैनिकों के ऋणी हैं जिन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ब्रिटिश फौज के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ाइयां लड़ीं। हमारी राष्ट्रीय राजधानी में यह सिख युद्ध स्मारक उनके बलिदान को सम्मान देगा। यह स्मारक इस बात का प्रतीक भी होगा कि हमारा साझा इतिहास कभी नहीं भुलाया गया।
ब्रिटिश संसदीय इतिहास में पहले पगड़ीधारी सिख सांसद तनमनजीत सिंह धेसी के नेतृत्व में सिख युद्ध स्मारक के लिए अभियान चलाया गया था जिसके बाद स्मारक बनाने की योजना को समर्थन मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।