सियासत- नगा समझौते को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर सीधा हमला
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नगा शांति समझौते के उनके दावे को लेकर खिंचाई की। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस समझौते के अस्तित्व पर सवाल उठाया। राहुल ने ट्वीट किया अगस्त 2015 में मोदी ने नगा समझौते पर हस्ताक्षर करके इतिहास रचने का दावा किया था। अब फरवरी 2018 है लेकिन नगा समझौते का कुछ अता-पता नहीं है।
उन्होंने कहा मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिनके शब्दों का कोई मतलब नहीं है। मोदी ने तीन अगस्त 2०15 को घोषणा कर कहा था कि सरकार नगा विद्रोहियों के साथ एक समझौते पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा था कि यह समझौता न केवल इस समस्या की समाप्ति बल्कि पूवोर्त्तर क्षेत्र के नए भविष्य की शुरुआत का भी सूचक है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।