कमल हासन ने बनाई ‘मक्‍कल नीधि मैयम’
(India) कमल हासन बुधवार को अभिनेता से नेता बन गए हैं। उन्होंने आज आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी है। उनकी नई पार्टी का नाम “मक्‍कल नीधि मैयम” होगा। पार्टी ऐलान के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी वहां मौजूद थे। कमल हासन ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के घर से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वह अब फिल्मी सितारा नहीं, बल्कि लोगों के घरों का ‘दीपक’ हैं। कमल ने मदुरै जाने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आप को चाहिए कि घरों के दीपक की तरह मेरी सुरक्षा करें।” कमल ने मदुरै में हुई रैली में अपनी पार्टी के नाम और झंडे का ऐलान किया।
कमल ने रामेश्वरम स्थित दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस मौके पर अभिनेता ने ट्वीट किया, “साधारण शुरुआत से महानता आ सकती है। वास्तव में यह केवल सरलता से आ सकती है। अपनी यात्रा की शुरुआत महान व्यक्ति के साधारण घर से कर के खुशी हो रही है।”

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।