नीतीश सरकार पर आरोप- तेजस्वी बोले मुझे जहर खिलाकर मारने की साजिश
(BIHAR, India) तेजस्वी यादव ने एक जनसभा में कहा गरीबों और किसानों को दस हजार के कर्ज में घर कुर्क कर लिया जाता है और अमीरों का विदेश भगा दिया जाता है। लागत मूल्य तक नहीं मिलने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार उनकी फसल की दोगुनी कीमत दिलाने का सपना दिखा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जापान में बैठकर राजद की न्याय यात्रा पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री इस यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से घबराये हुए हैं। तेजस्वी यादव ने आशंका जताई कि यात्रा के दौरान मुझे राज्य सरकार फंसा सकती है। सर्किट हाउस में मेरे साथ साजिश के तहत कुछ भी किया जा सकता है। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री की राजनीति में अंतिम पारी खेल रहे हैं। इसलिए वे आपके साथ वादाखिलाफी कर सकते हैं। मुझे अभी अगले पचास साल तक राजनीति करनी है। आप मुझपर भरोसा कीजिए और मेरा साथ दीजिए। घोटालों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कालाधन लाने की बात तो दूर सफेद धन लेकर घोटालेबाज भाग रहे हैं। बिहार में भी कई मंत्री हैं जो ऐसा कर कर रहे हैं। इसलिए यहां के ‘मोदी पर भी नजर रखने की जरूरत है।
तेजस्वी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की बेल पर होने वाली सुनवाई के लिए भगवान से दुआ करने की अपील की। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का गरीब विरोध बताया। कार्यक्रम को राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व मंत्री रमई राम, विधायक रामविचार राय, सुरेन्द्र राय, मुन्ना यादव, कारी शोएब, एकबाल मो.समी, चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संबोधित किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।