एडीआर रिपोर्ट के अनुसार 5 वर्षों में 200 प्रतिशत बढ़ी समाजवादी पार्टी की संपत्ति
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) समाजवादी पार्टी की संपत्ति में पांच वर्षों के दौरान 200 फीसद का इजाफा हुआ है। इतने ही समय में तमिलनाडु में सरकार चला रही अन्नाद्रमुक की संपत्ति 155 फीसद बढ़ी है। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना की संपत्ति में 92 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स द्वारा 22 क्षेत्रीय पार्टियों की संपत्ति पर जारी रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली है

वित्त वर्ष 2011-12 से 2015-16 के मध्य पार्टियों द्वारा घोषित संपत्ति के विश्लेषण पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2011-12 में समाजवादी पार्टी ने अपनी संपत्ति 212.86 करोड़ रुपये बताई थी। 2015-16 में इसकी संपत्ति बढ़कर 634.96 करोड़ हो गई।इसी तरह अन्नाद्रमुक की संपत्ति इस अवधि में 88.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 224.87 करोड़ रुपये हो गई। इसी अवधि में शिवसेना की संपत्ति 20.59 करोड़ रुपये से बढ़कर 39.56 करोड़ हो गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।