ज्ञात हो कि सपा ने नरेश अग्रवाल के दावे को दरकिनार करते हुए उत्तर प्रदेश से जया बच्चन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। यूपी में एसपी के 47 विधायक हैं और वह केवल एक उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजने की स्थिति में है। गौरतलब है कि मूलरूप से हरदोई के रहने वाले नरेश अग्रवाल 1980 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। हरदोई विधानसभा सीट से सात बार विधायक रहे नरेश अग्रवाल ने कांग्रेस से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के बाद 'लोकतांत्रिक कांग्रेस' नाम से अपनी एक अलग राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बसपा का दामन थामा। इसके बाद वह अपने पूरे कुनबे के साथ सपा में शामिल हो गए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।