यूपी लोकसभा उपचुनाव मे बीजेपी की हार पर सीएम योगी बोले 'अतिआत्मविश्वास ने हराया'
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उप-चुनाव के नतीजे आ गए हैं। शुरुआत से ही जैसे संकेत मिल रहे थे उनसे काफी हद तक तस्वीर साफ थी। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट होने के बाद भी बीजेपी हारती दिख रही थी। आखिरकार इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी गई है।

अभी सपा के प्रवीण निषाद गोरखपुर में 21117 वोटों से आगे चल रहे हूैं। दूसरी ओर फूलपुर के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी की निगरानी में कराया जा रहा है। गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनाव के लिये मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। इस दौरान गोरखपुर में 47.75 प्रतिशत और फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।