अखिलेश यादव बोले फूलपुर में फूल मुरझा गया घमंड टूटा उम्मीद है अब भाषा बदलेगी'
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तरप्रदेश में हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को भारी जीत मिली। गठबंधन ने राज्य के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के इलाके वाली सीटों पर हुए उपचुनावों में दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।
उत्तरप्रदेश में दो सीटों पर हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 'ये देश के तमाम लोग जो गरीब हैं, मजबूर हैं, किसान हैं, दलित जो अल्पसंख्यक हैं, ये उनकी जीत है और बड़ी जीत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वही व्यक्ति सफल होता है, जो पुरानी बातें भूल जाता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।