भूख हड़ताल से पहले अन्ना हजारे ने सरकार के रवैये को बताया खराब
(DELHI, DELHI) लोकपाल और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाल मोर्चा खोलने जा रहे हैं। किसानों के फसलों के सही दाम दिलाने और लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे शुक्रवार से दिल्ली के रामलीला मैदान में अनिश्चितकाली भूखहड़ताल पर बैठ रहे हैं। हजारे पहले राजघाट जाएंगे वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे इसके बाद शहीदी पार्क तक जुलूस निकालेंगे और उसके बाद रामलीला मैदान जाएंगे।

भूखहड़ताल से पहले अन्ना ने कहा, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली लेकर आ रही ट्रेन कैंसिल कर दी गईं। आप उन्‍हें हिंसा की ओर धकेलना चाहते हैं। मेरी सुरक्षा के लिए भी पुलिस बल तैनात किया गया है। जब्कि मैंने पत्र लिखकर कहा है कि मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए। आपकी सुरक्षा मुझे बचा नहीं सकती। सरकार का धूर्त रवैया सही नहीं है। माना जा रहा है कि योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, शांति भूषण और कुमार विश्वास जैसे पुराने सहयोगी उनके समर्थन में रामलीला मैदान पहुंच सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।