राज्यसभा चुनाव- राजा भैया बोले मैं अखिलेश के साथ हूं पर मायावती के नहीं
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो चुका है। इसी बीच कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया न ये साफ कर दिया है कि वो मायावती के साथ नहीं हैं। राजा भैया ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया है कि अखिलेश के साथ हैं लेकिन इसक मतलब ये नहीं कि वो बीएसपी के साथ हैं।

इससे पहले बुधवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की तरफ से पांच सितारा होटेल में आयोजित डिनर में भी सबकी नजरें निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर थीं। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि राजा भैया डिनर पार्टी में शामिल नहीं होंगे लेकिन उन्होंने वहां आकर ना सिर्फ सबको चौंकाया बल्कि ये स्पष्ट भी कर दिया कि वो पहले भी अखिलेश के साथ थे और अब भी हैं और आगे भी रहेंगे। बता दें विधानसभा में 47 सीटों वाली समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।