पटना में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा हम इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे और चारों फैसलों को पढ़ने के बाद इस पर कानूनी कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी। मुझे आशंका है कि अब लालू जी की जान को खतरा है और बीजेपी इसकी साजिश रच रही है।
तेजस्वी के आरोप के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को पुलिस कस्टडी में होते हुए भी अपनी जान का खतरा महसूस होता है तो उसे कोर्ट में अपील करनी चाहिए। उन्हें किस बात का खतरा है? जब उनसे किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा है तो फिर खतरा कैसा?
आपको बता दें कि अदालत ने 19 मार्च को अपने फैसले में लालू प्रसाद को चौथे चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया है लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया था। रांची में चारा घोटाले में लालू प्रसाद और मिश्रा के खिलाफ पांच-पांच मामले चल रहे हैं। इस मामले में 31 आरोपी हैं जिनमें से 19 को दोषी ठहराया गया है जबकि 12 को बरी कर दिया गया। लालू को पहले चारा घोटाले में 2013 में दोषी ठहराया गया था और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।