मिशन 2019 के लिये मायावती बोलीं भाजपा को रोकने के लिए है बसपा-सपा का गठबंधन
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनाव होने में अभी भी एक साल का समय बचा है लेकिन मिशन 2019 को लेकर सभी दल अभी से ही कमर कस चुके हैं। इसी कड़ी में आज एक बड़ा फैसला हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर की हार के बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक आज लखनऊ में शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मायावती बसपा कॉआर्डिनेटरों से सपा-बसपा गठबंधन को लेकर फॉर्मूले पर विचार कर सकती हैं। आपको बता दें कि मायावती 2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं

बैठक से पहले मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन स्वार्थपूर्ण नहीं है बल्कि बीजेपी को रोकने के लिए महागठबंधन है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि साढ़े चार साल की सरकार के दौरान बीजेपी ने सिर्फ ड्रामा किया है, खासकर दलितों को लेकर। मोदीजी ने मन की बात में बीआर आंबेडकर के लिए बोला था लेकिन उनकी मानसिकता बाबा साहेब के बिल्कुल विपरीत है जिसके खिलाफ वे खड़े हुए थे। यही वजह है कि बीजेपी-आरएसएस पिछले कई दशकों तक सत्ता से बाहर रही थी।

उन्होंने आगे कहा कि वे लोग अंबेडकर का नाम जपते हैं लेकिन उस कैटिगरी से जो आते हैं उन पर अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा-सपा का गठबंधन स्वार्थपूर्ण नहीं है बल्कि यह बीजेपी के कुशासन के खिलाफ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।