कर्नाटक विधानसभा मे 12 मई को होगा चुनाव 15 मई को आएंगे नतीजे आचार संहिता लागू
(KARNATAKA, KARNATAKA) चुनाव आयोग ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 12 मई को चुनाव कराने की घोषणा की। वोटों की गिनती का काम 15 मई को किया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी की जाएगी और अधिसूचना भरने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तक होगी। 25 अप्रैल को अधिसूचना पेपर्स की जांच की जाएगी।

चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने कहा- चुनाव का मुख्य थीम होगा- सुगम चुनाव। इसमें करीब चार करोड़ ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्यभर में करीब 56,700 बूथ बनाए जा रहे हैं और सभी परिवारों को वोटर्स गाइड दिए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि फेसबुक हमारा सोशल मीडिया पार्टनर बना रहेगा। उन्होंने कहा- “सोशल मीडिया एक वास्तविकता है लेकिन सावधनी रखी जाएगी।” गौरतलब है के फेसबुक को डेटा लीक को लेर काफी आलोचनाओं का सामने करना पड़ा रहा है जिस पर दुनियाभर में चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक की सभी 56 हजार बूथों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। दिव्यांगों और महिलाओं के लिए पोलिंग बूथ पर विशेष इंतजाम किये जाएंगे। इसके साथ ही, 28 मई से पहले सारी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिना दस्तावेज के बड़ी रकम जब्त कर ली जाएगी। चुनावी खर्च पर विशेष नजर रखी जाएगी। 27 तारीख तक नामांकन वापस लेने की आखिरी होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।