अन्ना के आंदोलन का छठा दिन इन मुद्दों पर अब तक नहीं बनी है सहमति
(DELHI, DELHI) समाजसेवी अन्ना हजारे के आन्दोलन का आज छठा दिन है। उनकी सेहत तेजी गिरती जा रही है। वहीं सरकार की तरफ से उन्हें मनाने की कोशिशें भी तेज़ हो गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है आज अन्ना और सरकार के बीच कोई सहमति बन सकती है।आज अन्ना ने बताया कि सरकार कई लोगों को बातचीत के लिए भेज रही है लेकिन अब तक जो बात हुई वो झुठी है। सरकार ने अब तक कोई ठोस बातचीत नही की है।

अन्ना ने बताया कि किसानों को फसल लागत का डेढ़ गुणा दाम देने पर सरकार राजी है लेकिन कैसे देंगे सरकार ने इसका जवाब नही दिया। हर फसल का बिक्री मूल्य निर्धारित किए जाए। अगर निर्धारित मूल्य से कम दाम मिलता है तो सरकार भरपाई करे। अन्ना ने बताया कि किसानों के लिए सरकार के पास कोई योजना नही है। अन्ना ने मांग कि है कि कृषि मूल्य आयोग को चुनाव आयोग की तरह संवैधानिक दर्ज़ा दिया जाए। किसानों का कर्जा माफ़ किया जाए।

अन्नना ने बताया कि सरकार ने लोकपाल और लोकायुक्त नियुक्ति की मांग चुनाव आयोग के पास भेजने की बात कही। जब तक प्राण है ये अनशन खत्म नही होगा। भगवान की कृपा है कि अब तक ठीक हूं। मुझे विश्वास है जब तक मांग पूरी नही होगी भगवान मुझे संभालेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।