ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी को बताया देश भर में बीजेपी को हराने का प्लान
(India) बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष में एकजुटता की कोशिशें तेज हो रही हैं। इसी सिलसिले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बुधवार (28 मार्च) को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर आम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इससे पहले ममता बनर्जी ने बीजेपी के बागी नेताओं यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण शौरी से भी मुलाकात कर बीजेपी की कमजोरियों और मजबूतियों पर चर्चा की।
सोनिया से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई का प्रस्ताव रखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राज्यों में कांग्रेस दमदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को सीधी चुनौती देगी। मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैंने उनसे कहा कि जो पार्टी जहां मजबूत है, वहां उसको दमदारी से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को बीजेपी से मुकाबले के लिए मदद करे। यह आमने-सामने की लड़ाई ही भारतीय जनता पार्टी को खत्म कर देगी।”

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।