रैली में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में कर्नाटक में बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। 24 लोगों की हत्या हुई लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। कर्नाटक में हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो हम आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
जुबान फिसलने वाली घटना का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि गलती से मैंने सिद्धारमैया सरकार की जगह येदियुरप्पा सरकार को भ्रष्टाचारी कह दिया तो कांग्रेस पार्टी उत्सव मनाने लगी। मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि मुझसे गलती हो सकती है लेकिन कर्नाटक के लोग गलती नहीं करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।