राजा भैया के साथ पर अखिलेश यादव को संदेह कहा लगता नहीं हमारे साथ हैं
(Lucknow, Lucknow) सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजा भैया के बारे में कहा कि लगता तो नहीं कि राजा भैया हमारे साथ हैं। जो दूर हैं वो हमसे दूर रहें जो साथ नहीं हैं। इसीलिए उनसे संबंधित ट्वीट डिलीट कर दिया था। यादव ने शनिवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग लगातार झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। एक झूठ खत्म नहीं होता दूसरा झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा बीजेपी को जनता सबक सिखाने के लिये तैयार है। बीजेपी के लोग जैसा बोयेंगे वैसा काटेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरा कहना सिर्फ इतना है कि ये सरकार सिर्फ बदनाम करने का काम कर रही है। आज़म खान को भी बदनाम करने का काम यह सरकार कर रही है। आगरा एक्सप्रेस वे पर बदनाम करना चाह रहे थे जेपी सेंटर पर बदनाम करने का काम किया। यह सरकार सिर्फ बदनाम करने का काम कर रही है। आगरा एक्सप्रेस वे देश का सबसे मजबूत एक्सप्रेस वे है और सरकार अब उसी एक्सप्रेस वे पर कमाना भी शुरू कर रही है।

परिवारवाद पर अखिलेश यादव ने कहा हम स्वीकार करते हैं कि हम परिवार के कारण यहां पहुंचे, पर हम कई बार जनता के बीच परीक्षा दे चुके हैं। सपा मुखिया ने कहा कि एलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि काम पूरा नहीं किया हमने हम पूछना चाहते हैं कि प्रदेश की सरकार, केंद्र की सरकार यह बताएं कि मेट्रो रेल का एनओसी क्यों नहीं दे रही थी सरकार। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, सरकार कहती है कि हम किसी के काम को नहीं रोकते, इन्होंने एलिवेटेड रोड में एनओसी नहीं दी। बहुत से काम हैं जिनमें ये काम करने में रोकते रहे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।