तेजप्रताप यादव की ऐश्वर्या राय से सगाई आज
(India) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या की मंगनी बुधवार (18 अप्रैल) को होने वाली है। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी हैं। सगाई समारोह का आयोजन गांधी मैदान के पास स्थित मौर्य होटल में रखा गया है। इस समारोह में दोनों परिवार के सदस्य शामिल होंगे। लालू प्रसाद की बेटियां सगाई समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच गयी हैं। वहीं नेता तेजस्वी यादव ने भी दो दिनों के लिए अपने सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सगाई समोरह में करीब 200 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। इसके लिए मौर्य होटल में सभी इंतजाम कर दिए गए हैं।
तेजप्रताप यादव अपनी शादी को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। 5 अप्रैल को उनकी शादी के बारे में परिवार की तरफ से जानकारी दी गई थी। तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हो रही है। इसी साल 12 मई को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शादी पटना में होगी। हालांकि इन खुशियों के बीच लालू प्रसाद यादव की कमी परिवार को खलेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।