कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने बताया कि राज्य में विभिन्न क्षेत्र के लोगों से वृहद चर्चा और जनता के हितों एवं अपेक्षाओं के अनुरूप घोषणापत्र तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जनता का घोषणापत्र है और पहला ऐसा मौका है जब घोषणापत्र में प्रत्येक जिलों के संपूर्ण विकास को लेकर जिलेवार इसका ध्यान रखा गया है। राज्य स्तरीय घोषणा-पत्र जारी होने के अगले दिन यानी 28 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवार घोषणा-पत्र जारी करेगी। इसमें बंगलुरु, बेलगांव, गुलबर्गा और मैसूर के लिए पार्टी का अलग-अलग एजेंडा होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।