कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स में आरजेडी चीफ लालू यादव से की मुलाकात
(BIHAR, BIHAR) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। चारा घोटाला में दोषी लालू यादव फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान लालू यादव के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करने के साथ ही राहुल ने राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की।

कांग्रेस और आरजेडी बिहार में सहयोगी पार्टियां हैं। 2015 में कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव का आरजेडी और जेडीयू के साथ मिलकर लड़ा था। अब जेडीयू महागठबंधन से बाहर है। माना जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी के बीच गठबंधन तय है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।