कर्नाटक सरकार उदासीन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेगी भाजपा- मोदी
(KARNATAKA, KARNATAKA) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के किसानों को नमो ऐप के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 1 करोड़ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मुहैया कराया गया है। राज्य में 24,000 हेक्टेयर भूमि पहले ही लघु सिंचाई के तहत लाई जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता की वजह से यहां के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला। पीएम ने कहा कि येदियुरप्पा एक किसान नेता हैं और जनता को उन्हें अपने सीएम के रूप में चुनना चाहिए।

पीएम मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक के किसानों और बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान पीएम ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि येदियुरप्पा एक किसान नेता हैं और उनके नेतृत्व में कर्नाटक के किसानों का फायदा होगा. पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।