कर्नाटक चुनाव मे प्रधानमंत्री मोदी और सोनिया गांधी आज होंगे आमने सामने
(Bangalore, Bangalore) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कनार्टक के विजयपुरा (बीजापुर) में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी अपने चुनावी प्रचार अभियान के अंतिम दौर की शुरुआत सुबह 11 बजे विजयपुरा में करेंगे जबकि सोनिया गांधी एक मात्र चुनावी जनसभा को अपराह्न 4:30 बजे विजयपुरा में संबोधित करेंगी।

मोदी आज (मंगलवार को) कोप्पल और बेंगलुरु में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी नौ मई को बांगरपेट, चिकमंगलुरु, बेलगावी और बीदर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज और कल (बुधवार को) बेंगलुरु और इसके आसपास के इलाकों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।