सोनिया ने कहा- जहां भी मोदी जी जाते हैं ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश करते हैं। वह हमारे इतिहास के हीरो का नाम अपने राजनीतिक फायदे के लिए लेते हैं। उन्होंने आगे कहा- "मोदी जी इस बात को लेकर गर्व महसूस करते हैं कि वह बहुत अच्छा वक्ता है। मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं। वह एक अभिनेता की तरफ बोलते हैं। मैं खुश होती अगर उनके भाषण से देश की भूख मिटती लेकिन उनका यह भाषण किसी का पेट नहीं भर सकता। उसके लिए खाने की जरूरत होती है।"
सोनिया ने अपने हमले को और तेज करते हुए कहा- "सभी राज्य जो सूखा प्रभावित थे उन्हें केन्द्र की ओर से मुआवजा दिया गया। कर्नाटक को सबसे कम मिला जो किसानों के घाव में नमक रगड़ने जैसा था। मैं मोदी जी से यह पूछना चाहती हूं कि यही आपका सबका साथ सबका विकास है?"
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।