कर्नाटक चुनाव मे एक फ्लेट से मिले 10000 वोटर कार्ड भाजपा-कांग्रेस का आरोप-प्रत्यारोप
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से लगभग 10,000 मतदाता पहचान पत्रों के मिलने के बाद सियासी पारा गरमा गया है। इस संबंध में मंगलवार देर रात चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव आयोग ने इन पहचान पत्रों की जांच के आदेश दिए हैं।

बीजेपी ने इस सबंध में आरोप लगाते हुए कहा है कि यह अपार्टमेंट एक कांग्रेसी नेता का है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि राज राजेश्वरी नगर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव रद्द कर दिए जाएं। बीजेपी के आरोप के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है और कहा है कि यह सब बीजेपी की ड्रामेबाजी है। कांगेस ने साथ ही बीजेपी पर नकली सबूत का आरोप लगाया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।