सिद्धरमैया ने कहा कि अगर सड़कों का काम हुआ है पक्की सड़कें, पानी निकासी, पेयजल सुविधाएं वहां हैं, अगर मकानों का निर्माण हुआ है तो यह सब नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की वजह से है। उनके पास खड़े लोगों ने जब उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया तो उन्होंने भूल सुधार किया और कहा कि माफी चाहता हूं नरेंद्र स्वामी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र महत्वपूर्ण है। यहां स्वामी हैं मोदी वहां गुजरात के लिए हैं। नरेंद्र मोदी झूठे हैं और नरेंद्र स्वामी सच्चे हैं।
नरेंद्र स्वामी के लिए प्रचार जारी रखते हुए सिद्धरमैया दूसरी बार फिर गलती कर बैठे। उन्होंने कहा कि हर किसी को यह समझ लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी को पड़ा हर वोट...मुझे वोट करने जैसा है। स्वामी सहित उनके पास खड़े लोगों ने फिर उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया। तब उन्होंने फिर से अपनी गलती सुधारी। सिद्धरमैया की जुबान ऐसे समय फिसली जब चुनाव प्रचार के दौरान उनके और मोदी के बीच वाकयुद्ध चल रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।