जावडेकर ने कहा कि पुलिस ने कल होलोग्राम के साथ हजारों की संख्या में फर्जी मतदाता पहचान पत्र लेमिनेशन मशीन और कंप्यूटर जब्त किया। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा यह कांग्रेस का फलसफा है अगर मतदाता आपके लिये वोट नहीं देते हैं तो फर्जी मतदाता बनाइए। जावडेकर ने साइबर सिक्योरिटी एजेंसी से इस मामले की व्यापक जांच कराने की मांग की। इस घटना को ''लोकतंत्र'' का विनाश करार देते हुये उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्य के बाहर के मतदाताओं को यहां का निवासी दिखाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस मामले में कथित संलिप्तता के लिये फ्लैट की मालिक मंजुला को तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।