कर्नाटक चुनाव मे राहुल गांधी का दावा कांग्रेस के मुकाबले में कहीं नहीं है भाजपा
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुकाबले में कहीं नहीं है।राहुल ने राज्य की मौजूदा सिद्धरमैया सरकार और इससे पहले की भाजपा सरकार के कामकाज के तुलनात्मक ब्यौरे का एक ग्राफिक ट्विटर पर साझा किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पोस्ट किए गए ग्राफिक में दावा किया गया है कि कर्नाटक में रोजगार सृजन किसानों की कर्जमाफी बिजली उत्पादन बुनियादी ढांचे के विकास दुग्ध उत्पादन मेट्रो परियोजना सिंचाई और कई अन्य कामों में सिद्धरमैया सरकार भाजपा सरकार की तुलना में काफी आगे है। राहुल ने कहा कर्नाटक में जब भ्रष्टाचार की बात होती है तब भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।