कर्नाटक चुनाव रिज़ल्ट 2018 मे बीजेपी रुझानो मे आगे
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक चुनाव रिज़ल्ट में वोटिंग के बाद आज मतगणना शुरू हो गई है। लगभग 11 से 12 बजे तक के रुझानों से ये स्पष्ट हो जाएगा कि कर्नाटक में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है। इसके साथ ही यह तय होगा कि 1985 के इतिहास को दोहराते हुए सिद्धरमैया कर्नाटक किले की किलेदारी कायम रखते हैं या फिर येदियुरप्पा प्रदेश में भाजपा का भगवा पताका लहराते हैं। त्रिशंकु विधानसभा होने पर एच डी देवेगौड़ा की जेडीएस के किंगमेकर बनने से कोई इनकार नहीं कर सकता।

बता दें, राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आरआर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है और अंतिम चुनाव परिणाम देर शाम तक स्पष्ट होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।