बीजेपी के इस बढ़ते साम्राज्य का श्रेय नरेन्द्र मोदी को दिया जाता रहा है। मई 2014 में नरेन्द्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद बीजेपी का जनाधार काफी तेज गति से बढ़ा है। महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, बिहार, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, सिक्किम में बीजेपी सत्ता में है। इनमें से कई जगहे बीजेपी की सरकार है और कई जगह बीजेपी ने अन्य दलों के साथ मिलकर एनडीए की सरकार बनाई है। कर्नाटक में रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया। रुझानों में बहुमत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।