एवरेस्ट फतह करने वाली 16 साल की शिवांगी और 6 महिला कमांडरों को PM ने दी बधाई
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 44वीं बार देशवासियों से 'मन की बात' की। 'मन की बात' की शुरुआत करते हुए मोदी ने भारतीय नौ-सेना की 6 महिला कमांडरों द्वारा 250 से भी ज़्यादा दिन समुद्र के माध्यम से INSV तारिणी में पूरी दुनिया की सैर कर 21 मई को भारत वापस आने पर उन्हें नौ सेना और भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिये बधाई दी।
इस मई महीने से वीर सावरकर की याद भी जुड़ी हुई है। 1857 में ये मई का ही महीना था, जब भारतवासियों ने अंग्रेजों को अपनी ताकत दिखाई थी। देश के कई हिस्सों में हमारे जवान और किसान अपनी बहादुरी दिखाते हुए अन्याय के विरोध में उठ खड़े हुए थे। बहुत लंबे समय तक 1857 की घटनाओं को केवल विद्रोह या सिपाही विद्रोह कहा जाता रहा। वीर सावरकर ने ही निर्भीक हो कर लिखा कि 1857 में जो कुछ भी हुआ वो कोई विद्रोह नहीं था बल्कि आजादी की पहली लड़ाई थी

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।