(DELHI, DELHI)
उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना समेत देशभर की चार लोकसभा सीटों और बिजनौर की नूरपुर समेत दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। थोड़ी देर में रुझान भी आने लगेंगे। जिन सीटों पर मतगणना शुरू हुई है उनमें लोकसभा की कैराना, नगालैंड, महाराष्ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया सीटें शामिल हैं। इनके अलावा नूरपुर, बिहार की जोकीहाट, पंजाब की शाहकोट, पश्चिम बंगाल की महेश्तला, केरल की चेंगन्नूर, झारखंड की गोमिया और सिल्ली, महाराष्ट्र की पलुस कादेगांव, मेघालय की अंपति और उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट भी शामिल हैंप्रदेश की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने इन दोनों सीटों पर मतगणना के लिए सभी जरूरी इंतजाम बुधवार की शाम तक पूरे कर लिये थे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैराना लोकसभा के सहारनपुर जिले की नकुड़ व गंगोह विधान सभा की मतगणना सहारनपुर में और शामली की तीन विधान सभाओं शामली, कैराना और थाना भवन की मतगणना शामली में करवाई जाएगी। नूरपुर विधान सभा के उपचुनाव की मतगणना बिजनौर जिले में करवाई जाएगी। इस मतगणना के लिए सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।