कर्नाटक के आरआरनगर से कांग्रेस जीती पंजाब के शाहकोट से भी जीत तय
(KARNATAKA, KARNATAKA) उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना समेत देशभर की चार लोकसभा सीटों और बिजनौर की नूरपुर समेत दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। थोड़ी देर में रुझान भी आने लगेंगे। जिन सीटों पर मतगणना शुरू हुई है उनमें लोकसभा की कैराना, नगालैंड, महाराष्ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया सीटें शामिल हैं।

इनके अलावा नूरपुर, बिहार की जोकीहाट, पंजाब की शाहकोट, पश्चिम बंगाल की महेश्तला, केरल की चेंगन्नूर, झारखंड की गोमिया और सिल्ली, महाराष्ट्र की पलुस कादेगांव, मेघालय की अंपति और उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट भी शामिल हैं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।