मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज भी धूल ही धूल यूपी में 10 की मौत
(DELHI, DELHI) पश्चिम भारत की धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। राजस्थान से चली धूल भरी आंधी की चपेट में दिल्ली, एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाके आ गए हैं। वातावरण में धूल की परत छा गई है जिसने वातावरण दमघोंटू बना दिया है। यहां आज भी हालात ठीक नहीं है।

राजधानी में आंधी के कारण हवा में सूक्ष्म पीएम 10 कणों की बढ़ोतरी हुई है। आज (गुरुवार) सुबह लोधी रोड इलाके में हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर बनी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कल की धूल भरी आंधी में दस लोगों की मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।