गौरतलब है कि अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के बाद ही कहा जा रहा था कि वे दिल्ली सरकार से तबादला ले सकते हैं। मारपीट की घटना से वे काफी बहुत आहत थे। ऐसा बताया जा रहा था कि घटना के बाद उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार में नहीं रहने की इच्छा जताई थी।
इससे पहले गुरुवार को गृह मंत्रालय ने यूनियन टेरिटरी (यूटी) कैडर के छह वरिष्ठ आइपीएस का तबादला कर दिया था। दिल्ली में कई वर्षों से तैनात दो वरिष्ठ आइपीएस का दिल्ली से बाहर तबादला किया गया है जबकि दिल्ली से बाहर तैनात तीन वरिष्ठ आइपीएस को वापस दिल्ली बुला लिया गया है
वहीं कुछ महीने पहले ही दिल्ली बुलाई गई वरिष्ठ महिला आईपीएस को वेटिंग पर रखने के बाद फिर से दिल्ली से बाहर भेज दिया गया है। गुरुवार को गृह मंत्रालय में हुई डिपार्टमेंटल प्रमोशनल कमेटी (डीपीसी) की बैठक में तबादले से संबंधित निर्णय लिए गए। डीपीसी की बैठक पहले 31 मई को होनी थी लेकिन तीन बार टलती रही।
दिल्ली पुलिस में तैनात विशेष आयुक्त यातायात व मुख्य प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक का दिल्ली से तबादला कर अंडमान व निकोबार भेज दिया गया है। वहां वह बतौर डीजी कार्यभार संभालेंगे। अंडमान एंड निकोबार में एडीजी रैंक का पद ही सृजित है। पाठक अच्छे अधिकारी माने जाते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।