उन्होंने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के नेतृत्व में बदलाव की संभावना की तमाम अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के तहत यह बात कही। झा ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा में संगठन ही चुनाव लड़ाता है और संगठन का नाम जैसे केंद्र में नरेंद्र मोदी है, वैसे ही प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है। वह शिवराज संगठन के ही हैं और उनके नाम पर ही हम अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज फिलहाल भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अलग-अलग सांगठनिक पदों पर रह चुके हैं।
झा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को "उद्योगपति" और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को "महलपति" करार देते हुए कहा कि दोनों लोकसभा सांसद केवल अपने संसदीय क्षेत्रों की अगुवाई करते हैं और वे प्रदेशस्तरीय नेता नहीं हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।